आजादी की दूसरी जंग लड़ने जा रहे अन्ना हजारे

दिल्ली रवाना होने से पहले हजारे ने कहा, "हमारी आजादी के लिए कई शहीदों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी, लेकिन हम आज भी खुद को आजाद महसूस नहीं कर पा रहे हैं। आजादी किसे मिली है। आजादी क्या है। भ्रष्टाचार और लूट आज भी है। गोरे चले गए और ये काले आ गए। सिर्फ यही अंतर है।" उन्होंने कहा, "आजादी की दूसरी लड़ाई शुरू हो चुकी है। यह लंबी लड़ाई है और भ्रष्टाचार को मिटाने तक जारी रहेगी। बहुत लोगों को जेल जाना होगा, लाठिया खानी होंगी और कुछ को कुर्बानी देनी होगी। यह वक्त अब आ गया है। जब तक हम बलिदान नहीं देंगे तब तक सही आजादी नहीं मिलेगी।"
हजारे कल पूरे दिन जंतर-मंतर पर बैठेंगे। इस दौरान उनके समर्थकों के भी बड़ी संख्या में मौजूद रहने की संभावना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों में भी तैनात रहने का अनुमान है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विशेष* 11 दिसंबर को वनइंडिया के संवाददाता सीधे जंतर-मंतर से आपके लिए लेकर आयेंगे लाइव अपडेट।












Click it and Unblock the Notifications