सर्दी की दस्तक, कोहरे ने ले ली 6 की जान

उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में आज भी दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा और कोहरे के कारण दृश्यता में कमी के कारण बीते 24 घंटो में विभिन्न सडक दुर्घटनाओं में छह लोगों की जान चली गयी। यहां मिली खबरों में बताया गया है कि कोहरे के कारण बाराबंकी जिले में बीती रात से सुबह तक हुई कई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी।
मौसम विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और कहीं दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटो के दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है, जबकि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न भागों में कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications