गुजरात में चीन करेगा 3500 करोड़ का निवेश

China to invest 3500 crore in Gujarat
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा रंग लाता दिखाई दे रहा है। आर्थिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा चीन अब गुजरात में बढ़ा निवेश करने जा रहा है। चीन की दो बड़ी कंपनियां गुजरात में 3500 करोड़ रुपए का उद्योग लगाएंगी। गुजरात में संयंत्र लगाने वाली इन कंपनियों के नाम टीबीईए और टीडब्ल्यूबीबी है। ये दोनों कंपनियां उर्जा क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। ये दोनों वडोदरा जिले में अपना कारखाना लगाएंगी।

ये परियोजनाएं गुजरात सरकार के अधिक चीनी निवेश को आकर्षित करने का हिस्सा हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उद्योगपतियों का एक प्रतिनिधिमंडल नवंबर के मध्य में पांच दिन की चीन की यात्रा पर गया था। प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात में चीन के निवेश की संभावनाएं टटोली थीं। गुजरात ने अगले पांच साल में 10 अरब डॉलर के चीनी निवेश को हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

इन दोनों कंपनियों में टीबीईए एनर्जीवडोदरा के करजन कस्बे में हरित उर्जा पार्क स्थापित करने पर 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं टीडब्ल्यूबीबी पडरा-जाम्बुसर राजमार्ग पर 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से उच्च वोल्टेज का पावर टांसफार्मर और रिएक्टर संयंत्रा लगाएगी। अपने चीन दौरे के दौरान गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे चाहते हैं कि चीन उनके राज्‍य में अधिक से अधिक निवेश करे जिससे कि राज्‍य की आर्थिक गति को और भी गति मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+