डायनासोर की नयी प्रजाति का पता चला

उसे 1916 में अलबर्टा रकनाडा में तथाकथित बोन बेड में बड़ी संख्या में पाये गये जीवाश्मों के साथ उत्खनित किया गया था। उस समय नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के रखरखाव अधिकारी ने उस वक्त उसे बेकार बताया और करीब 100 साल तक उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में विशेषज्ञों ने महसूस किया कि यह किसी नयी प्रजाति से ताल्लुक रखता है।
जीवाश्म पर नये सिरे से अध्ययन के बाद पाया गया कि अब तक विज्ञान को इस प्रजाति के बारे में जानकारी नही थी। अनुसंधान दल के अगुआ डा. एंडयू फारके ने बताया कि मैं अब जानता हूं कि ये जीवाश्म कुछ अलग हैं और उसके विकास के इतिहास की जानकारी पाने को लेकर मैं रोमांचित हूं।












Click it and Unblock the Notifications