पद नहीं छोड़ेंगे जरदारी

asif ali zardari
इस्लामाबाद-वाशिंगटन। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पद छोड़ने को लेकर अटकलों के बीच उनके प्रवक्ता ने आज कहा कि राष्ट्रपति केवल अपने चिकित्सकीय परीक्षणों के लिए दुबई गए हैं। इस बात को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि मेमोगेट कांड के बाद सेना के बढ़ते दबाव के कारण जरदारी पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इस आशय की खबरों को प्रवक्ता फरहातुल्ला बाबर ने पूर्णत: कपोलकल्पित बताया। जरदारी पूरे गोपनीय ज्ञापन (मेमोगेट) कांड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फारेन पालिसी के ब्लाग द केबल ने अपनी रिपोर्टो में कहा है कि सेना के शक्तिशाली जनरल की ओर से बढ़ते दबावों के कारण अपने इलाज के लिए दुबई गए जरदारी वापस नहीं आएंगे।

(अपना पद त्याग देंगे) आधिकारिक रिपोर्टो के मुताबिक 56 वर्षीय जरदारी कुछ चिकित्सकीय जांच कराने और अपने बच्चों से मिलने के लिए कल ही एक निजी दौरे पर दुबई गए हैं। केबल ने ओबामा प्रशासन के अनाम अधिकारी के हवाले से लिखा है कि इस बात की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं कि जरदारी को अब पद छोड़ना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+