अन्‍ना हजारे भी हुए सहवाग के मुरीद

Anna Hazare joins Sehwag's fan club
इंदौर। वेस्‍टइं‍डीज के खिलाफ चौथे वन डे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले वीरेंन्‍द्र सहवाग के चाहने वालों की लिस्‍ट में अन्‍ना हजारे ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारतीय पारी की समाप्‍ती के बाद अन्‍ना हजारे ने मीडिया के सामने यह कहा कि मैं सहवाग को दिल से बधाई देता हूं। अन्‍ना ने कहा कि सहवाग ने जो पारी खेली है वह क्रिकेट में मिल का पत्‍थर साबित होगा। अन्‍ना हजारे ने कहा कि विरेन्‍द्र सहवाग युवा खिलाडिय़ों के लिये प्रेरणा बन गये हैं।

मालूम हो कि आज के इस अहम मैच को देखने के लिये गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे के समर्थकों भी स्‍टेडीयम में मौजूद थे। इसके पीछे होलकर स्टेडियम में अन्ना लहर को फैलाना और दर्शकों को 11 दिसंबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का न्यौता देना था। उल्‍लेखनीय है कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ 11 दिसंबर को जंतर मं‍तर पर अन्‍ना हजारे का धरना होना है।

मीडिया से बातचीत में अन्‍ना हजारे ने कहा कि सहवाग ने क्रिकेट में एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसे शायद ही दोहराया जा सके। अन्‍ना ने कहा कि सहवाग को खेलते हुए देखना तो हमेशा से अच्‍छा लगता है मगर आज मै उनका फैन हो गया। उल्‍लेखनीय है कि सहवाग ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 149 गेदों पर 219 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह अंतराष्‍ट्रीय वन डे क्रिकेट में किसी भी बल्‍लेबाज की तरफ से बनाया गया सर्वाधिक स्‍कोर है। इससे पहले यह सचिन तेंदुलकर (200 रन) के नाम था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+