2जी घोटाला: स्वामी की याचिका मंजूर, मुश्किल में चिंदबरम

कोर्ट ने सीबीआई के ज्वाइंट निदेशक और वित्त मंत्रालय के अधिकारी एस एस खुल्लर से भी बातचीत की इजाजत दी है। लेकिन इसके पहले उन्हें 17 दिसंबर को गवाह के तौर पहले गवाही देनी पड़ेगी। अगर स्वामी, कोर्ट को अपनी गवाही से उन्हें संतुष्ट कर लेते है तभी चिंदबरम से पूछताछ हो सकती है। स्वामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।
मालूम हो कि जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी और चिंदबरम पर आरोप लगाया था कि साल 2008 में जब चिदंबरम वित्त मंत्री थे तो उन्हें 2जी आवंटन की पूरी जानकारी थी। स्वामी के मुताबिक इस घोटाले के जनक चिंदबरम और राजा है।
गौरतलब है कि ये बात केवल स्वामी की ओर से कहा जा रहा हैं जबकि सीबीआई के मुताबिक चिंदबरम दोषी नहीं है। सीबीआई का कहना था कि वह मामले को लेकर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है इसलिए चिदंबरम के खिलाफ जांच नहीं की जा सकती। लेकिन निश्चित रूप से यह कदम चिंदबरम और सरकार दोनों के लिए बड़ा झटका है।












Click it and Unblock the Notifications