गिलानी पर बरसे उमर, कहा भारत धर्मनिरपेक्ष देश

यह एक इस्लामी देश नहीं है। यह एक उदारवादी लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने कहा कि वे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बुनियादी ढाचे के विकास का समर्थन करते रहेंगे। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर पर में वर्ष 1990 के बाद से आतंकवाद के कारण सिनेमा हाल बंद हैं। इससे पहले गिलानी ने एक वक्तव्य में कहा कि हम शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगाये जाने की मांग करते हैं।
हम सभी अच्छी सोच वाले लोगों का आह्वान करते हैं कि इस मांग के समर्थन में शुक्रवार की नमाज के बाद वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सत्ता में बैठे लोगों को संदेश देगा कि हम अपने समाज में इसके प्रचार को सहन नहीं करेंगे। गिलानी ने केन्द्रीय मंत्री और नेशनल कांफ्रेन्स के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के उस बयान के बाद यह घोषणा की जिसमें कहा गया था कि पर्यटकों की सुविधा के लिये राज्य में सिनेमाघर और शराब की दुकानें खोली जानी चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications