शताब्दी की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत

रोजाना की तरह सोमवार सुबह तीनों स्कूल के लिए निकले। जैसे ही वे रेल ट्रैक पार कर रहे थे उसी समय मालगाड़ी ट्रैक पर आती दिखाई पड़ी। इससे तीनों दूसरे टै्रक पर खड़े हो गए और पलक झपकते ही नई दिल्ली की तरफ से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों विद्यार्थियों के शव टुकड़े-टुकड़े होकर दूर तक जा गिरे।
रेलवे पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। हादसे के कारण ट्रैक पर करीब दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस को नांगलोई स्टेशन पर रोक दिया गया जबकि सिरसा व भिवानी एक्सप्रेस को आसौदा स्टेशन पर रोका गया। गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे विभाग की ओर से इस मार्ग पर नई दिल्ली से लुधियाना तक शताब्दी एक्सप्रेस चलाई गई है। इस ट्रेन का बहादुरगढ़ में ठहराव नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications