नोट के बदले वोट घोटाले की जांच पर राजनीति: अमर सिंह

amar singh
नयी दिल्ली। नोट के बदले वोट घोटाले से निपटने में भूमिका को लेकर दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने आरोप लगाया कि राजनीतिक मजबूरियों के चलते वे लोग आजाद घूम रहे हैं जिनके खिलाफ ठोस सबूत हैं। मामले में आरोपी अमर सिंह ने आज तक को दिये गये साक्षात्कार में कहा कि मैं अकेला हूं।

रेवती रमण सिंह के खिलाफ आडियो वीडियो सबूत है लेकिन क्योंकि उनके पास 22 सांसद हैं इसलिए वह आजाद हो गये। पुलिस ने रेवती के खिलाफ साक्ष्यों को अनदेखा किया लेकिन अदालतों ने नहीं किया इसलिए अब उन्हें तलब किया जा रहा है। जमानत पर रिहा राज्यसभा सांसद सिंह ने अपने खिलाफ केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्य होने का दावा करते हुए कहा कि यह हास्यास्पद आरोप है।

मुझ पर संप्रग सरकार को बचाने का आरोप है जो मैंने परमाणु करार के वक्त किया था। सिंह ने कहा कि परमाणु करार का समर्थन करना राष्ट्रहित में था और अगर वह इसके लिए जेल गये तो उन्हें इस पर गर्व है। नोट के बदले वोट घोटाले के दौरान सिंह द्वारा अपने स्तर पर काम करने के सपा नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि वे अदालत में जाकर यह बयान दें। उन्होंने कहा कि मैंने कभी कांग्रेस के लिए काम नहीं किया। यह सपा का फैसला था कि कांग्रेस को समर्थन की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+