चार दूरसंचार कर्मियों के आवास पर सीबीआई का छापा

Uttar Pradesh: CBI raids homes of 4 Telecom officials
लखनऊ। दस साल पहले दूरसंचार के बड़े घोटालें की गाज चार दूरसंचार कर्मियों पर गिरी। सीबीआई ने इनके आवास पर छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किये। जिन कर्मचारियों के यहां छापा मारा गया है उन पर करोड़ों रुपये की अन्तर्राष्ट्रीय कॉल कर घोटाला करने का आरोप है। ज्ञात हो कि बरेली में जून 2009 में बिना एसटीडी सुविधा वाले 18 टेलीफोनों से करोडों रुपये की अन्तर्राष्ट्रीय काल की गयी थी। इस घोटाले की शिकायत मिलने पर मामले की विभागीय जांच की जा रही थी।

मामले की शिकायत मिलने पर इस घोटाले के दौरान बरेली में तैनात रहे और अब नगालैण्ड में तैनात मण्डलीय दूरसंचार अधिकारी पी.के. गंगवार के प्रेमनगर क्षेत्र में, असम में तैनात उपमण्डलीय अधिकारी बी.एन. ङ्क्षसह के कोतवाली क्षेत्र में, अवकाश प्राप्त अवर अभियन्ता अवध बिहारी के प्रेमनगर क्षेत्र में और लाइनमैन राजाराम के बारादरी क्षेत्र में स्थित आवासों पर सीबीआई की टीम ने आज छापा मारा।

करीब सात घण्टे तक चली छापे की कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने अनेक दस्तावेज बरामद किये हैं। इस मामले में सीबीआई अधिकारियों ने अभी स्पष्ट रूप से तो कुछ नहीं कहा है लेकिन यह संकेत जरूर दिये हैं कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के यहां छापा मारा गया है, इन सभी की मिलीभगत से इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है।

बहरहाल सीबीआई अभी और तथ्य जुटाने में लगी ताकि ठोस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं संकेत यह भी है कि इस मामले में अभी कई और फंस सकते हैं। सीबीआई यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह कालें कहां और किसको की गयी हैं। इन सवालों का जवाब मिलने के बाद ही अधिकारी किसी नतीजे पर पहुंचने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+