सुरक्षित हैं देश के परमाणु रिएक्टर: सरकार

उन्होंने कहा कि समीक्षा में पाया गया कि परमाणु संयंत्र सुरक्षित हैं और वे गंभीरतम प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि कार्यबलों ने सुरक्षा को और बढ़ाने की सिफारिश की है और उन्हें कार्यान्वित करने के लिए एक योजना तैयार की गयी है। उन्होंने कहा कि सिफारिशों का कार्यान्वयन शुरू हो गया है।
नारायणस्वामी ने राजीव चंद्रशेखर के सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। चंद्रशेखर ने सवाल किया था कि करीब 40 साल पुराना तारापुर संयंत्र और करीब 30 साल पुराने कोटा, नरोरा आदि संयंत्रों के लिए सुरक्षा संबंधी कोई आकलन किया गया है?












Click it and Unblock the Notifications