आखिरकार 78 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

Petrol
नई दिल्ली। आखिरकार सस्ता हो गया पेट्रोल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद सार्वजानिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 65 पैसे प्रति लीटर कम करने का ऐलान किया है। स्थानीय टैक्स जोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 78 पैसे की कमी की गई है। हालांकि कंपनियां डीजल, केरोसिन और एलपीजी का दाम बढ़ा सकती है।

पहले खबर आ रही थी कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ गयी थी जिसके चलते तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा था लेकिन अब भारतीय तेल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने का हवाला दे रही हैं। पेट्रोल के दाम एक महीने के भीतर में दूसरी बार घटे हैं। इससे पहले 16 नंवबर को पेट्रोल की कीमत में दो रूपये की कमी की गयी थी।

दवाब के चलते पेट्रोल का दाम कम तो कर दिया लेकिन जनता को यह बात पच रही नहीं है। जो जनता दाम बढ़ने से आक्रोशित दिखायी दे रही थी उसे ही अब इस सरकार का नया हथकंडा नजर आ रहा है। उसे सरकार की नियत में खोट नजर आ रहा है।

क्योंकि देश के कई बड़े राज्यों में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले हैं। सरकार यह सब इसलिए कर रही है क्योंकि वह यह सब करके दिखाना चाहती है कि वह आम जनता के साथ है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक सरकार के इन हथकंड़ो को जनता भी भली-भांति समझती है इसलिए पेट्रोल के घटे दामों को लेकर जनता बहुत ज्यादा खुश नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+