हरियाणा: बाइक न रोकने पर मारी गोली

A Man shot dead in Rohtak, Haryana
रोहतक। रोहतक-जींद रोड पर ड्रेन नंबर आठ के नजदीक तीन युवकों ने एक बाइक सवार को गोली मार दी। बताया जा रहा कि गोली चलाने का कारण युवक द्वारा बाइक न रोकना था। वारदात अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लाखनमाजरा थाने के अंतर्गत भगवतीपुर गांव निवासी कपिल ने बताया कि दिन में वह अपनी बुआ से मिलने रोहतक आया
था।

देर रात बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था। डीपीएस स्कूल से आगे ड्रेन नंबर आठ के नजदीक सड़क किनारे तीन युवक खड़े थे। एक युवक ने हाथ देकर बाइक रोकने का इशारा किया। कपिल का कहना है उसने बाइक रोकना मुनासिब नहीं समझा। जैसे ही बाइक युवकों के पास से गुजरी, एक युवक ने उस पर फायर कर दिया।

गोली के छर्रे उसके चेहरे को चीरते हुए निकल गए, जिसके चलते वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। युवक मौके से फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया। उसने तुरंत परिजनों को मोबाइल पर वारदात की सूचना दी। जो मौके पर पहुंचे और पीजीआई में दाखिल करवाया। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक के बयान दर्ज किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+