अब मायावती के साथ ही जेल जाऊंगी: उमा भारती

उमा भारती ने कहा कि केन्द्र सरकार तमाम विरोधों के बावजूद खुदरा व्यवसाय में विदेशियों को लाने पर आमादा है। केन्द्र सरकार नही मानी तो वालमार्ट को आना है। उन्होंने कहा कि वह वालमार्ट का विरोध करेगी और यदि वालमार्ट आयेगा तो उसके शोरूम को जलाने के आरोप में वह जेल जायेंगी। उन्होंने कहा कि लेकिन वह अकेले जेल नहीं जायेगी, मायावती भी जायेंगी।
यह अलग बात है कि मायावती भ्रष्टाचार के चलते जेल में होगी। उमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वह अपने मंत्रियों को भी भ्रष्टाचार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं, जिसका उदाहरण है कि बसपा के कई मंत्रियों पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। प्रदेश में लूट का आलम यह है कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है और जो इसमें साथ नहीं दे रहा है, उसे सताया जा रहा है।
उमा ने कहा कि मायावती का खुदरा व्यवसाय में विरोध महज दिखावा है। केन्द्र को समर्थन दे रही मायावती उसका खुलकर विरोध कर ही नहीं सकती। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मायावती पूंजीपतियों की जेब में हैं और पूंजीपतियों की जेब में रहने वाला एफडीआई का विरोध कर ही नही सकता। उनका कहना था कि दलितों और गरीबों की हिमायती बनने वाली मायावती के राज में इन्ही वर्गों का सर्वाधिक शोषण हुआ।
वहीं उत्तर प्रदेश से विधान सभा या लोकसभा के चुनाव लडऩे की सम्भावना से उन्होंने इन्कार नहीं किया और कहा कि इसका फैसला पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications