दिल्‍ली: एटीएम से सिर्फ आठ हजार निकलने पर युवक की हत्या

Murder
दिल्ली (ब्यूरो) । बैंक एकाउंट में महज आठ हजार रुपये होने पर अपहरण करनेवाले इतने क्रूर हो गए कि उन्होंने युवक रोहित की हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फिरौती लेने की साजिश में लगे थे। पता चला है कि एक हत्यारा मोहम्मद अदामीन ल रोहित का दोस्त था। पश्चिम विहार निवासी अधिवक्ता रोहित अहलावत दिल्ली की ही एक निजी कंपनी में लीगल एडवाइजर थे। 21 नवंबर को दिल्ली से उनका अपहरण कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने अपहरण की रात ही रोहित का कत्ल कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है।

हत्या करने के बाद रोहित के पिता को भ्रमित करने के लिए रोहित की नकली आवाज में उसकी बात कराते थें।जिसमें नकली रोहित कहता था पापा बचा लो। आईटीओ के मानक ब्यूरो कार्यालय में सहायक पद पर कार्यरत रोहित अहलावत हत्या मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी राजू को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। राजू ने टूर एंड ट्रैवल में गाड़ी लगा रखी है। राजू की गाड़ी से ही रोहित का अपहरण किया गया था और नोएडा में हत्या करने के बाद गाड़ी में शव को रखकर अमरोहा फेंक दिया गया था।

पुलिस मामले में इनके दो साथी जावेद और मुकेश की तलाश कर रही है। पुलिस ने मामले में अदामीन और महबूब आलम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पार्टी के बहाने ये लोग रोहित को नोएडा ले गए थे। मोहम्मद अदामीन ड्राइवर था, इसके बावजूद वह रोहित का दोस्त बन गया था। मोहम्मद अदामीन के कहने पर रोहित पार्टी में गया, उसे क्या पता था मोहम्मद अदामीन क्या साजिश रच रह है। वहां पार्टी के दौरान इन लोगों ने रोहित की पिटाई की और उससे एटीएम कार्ड छिन लिया।

रोहित के एकाउंट से जब सिर्फ आठ-नौ हजार रुपये निकले तो इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। इन लोगों को ये भी लगा कि अगर रोहित को छोड़ दिया तो वह उनकी पोल खोल देगा। इस पर उन्होंने रोहित की हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस ने अपहरणकर्ताओं डिडौली के जोया इकबालनगर निवासी अनादिल और ऊमरी कला छजलैट निवासी महबूब को गिरफ्तार कर असमोली के जंगल से रोहित की लाश बरामद कर ली थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें रोहित के सिर, जबड़े और हाथ की हड्डियां फ्रैक्चर निकलीं।

दाहिनी तरफ कनपटी से सटाकर उन्हें गोली मारी गई थी जो सिर को पीछे से चीरती चली गई थी। इतना ही नहीं हत्यारों ने रोहित का गला भी दबाया। दोपहर करीब दो बजे रोहित के पिता और दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता आरआर अहलावत बेटे की लाश लेने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। एडवोकेट आरआर अहलावत ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये मांगे थे लेकिन 25 लाख रुपये पर सौदा तय हो गया था। उन्हें रकम लेकर राजस्थान बुलाया गया था। वह 25 लाख रुपया लेकर पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+