बालकृष्ण पासपोर्ट: नेपाल से न्यायिक अपील करेगी सीबीआई

बालकृष्ण से सीबीआई अधिकारियों की पूछताछ के दौरान बताई गई बातों की सत्यता परखने से संबंधित दस्तावेज मांग सकती है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बालकृष्ण के खिलाफ फर्जी डिग्री प्राप्त करने और भारतीय पासपोर्ट कानून की धारा 12 (पासपोर्ट लेने के लिए नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल) के लिए भारतीय दंड संहित की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक षडयंत्र) के तहत एक मामला दर्ज किया है।
मालूम हों कि कुछ माह पूर्व बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण के पासपोर्ट, उनकी नागरिकता और उन्हें शिक्षा को लेकर पूरे देश में खासा घमासान उठा था। यह घमासान उस समय उठा था जब बाबा रामदेव ने काले धन को देश वापस लाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रामलीला मैदान में अनशन कर रहे थे ओर सरकार ने उनके इस आंदोलन को तहस नहस कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications