संसद में बोलने के लिए युवक ने किया जमकर बवाल

बृहस्पतिवार को वह संसद के गेट नंबर-8 (राज्यसभा की तरफ ) की तरफ स्थित रिसेप्शन की ओर पहुंचा और अंदर जाने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उससे पास मांगा तो वह भड़क गया। गुस्से में उसने एक जवान को मुक्का मार दिया। सुरक्षाकर्मी उसे काबू कर गार्ड रूम में ले गए। यहां एक घंटे की पूछताछ के बाद उसे संसद मार्ग थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। देर रात उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
युवक के कब्जे से रेलवे के तीन टिकट और एक नोट मिला है। इस नोट में उसने भ्रष्टाचार और अत्याचार के बारे में लिखा हुआ है। उसने अन्ना हजारे को लेकर भी लिखा है। उसका कहना था कि वह संसद में जाकर सांसदों से मिलता और भ्रष्टाचार तथा भारत माता पर अत्याचार के बारे में पूछता। अनिल सिंह कुछ ही पलों में हीरो बनना चाहता था। इस तरह की हरकत कर वह अन्ना की तरह मशहूर होना चाहता था। ऐसा करके वह झारखंड में स्थित हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में नौकरी पाना चाहना था। उसे थोड़ी मशहूरी तो मिली लेकिन ये उसे उल्टी पड़ गई। उसे नौकरी तो नहीं मिली उल्टे वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। खुफिया विभाग और स्पेशल सेल की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
खुफिया विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अनिल सिंह अन्ना के गांव रालेगण सिद्धी से सीधे दिल्ली आया था। वह करीब चार से पांच दिन वहां रुका था। उसने वहां अन्ना से मिलने का प्रयास भी किया। कुछ दिन उसने मंदिर के बाहर गुजारे। वह चाहता था कि अगर उसकी अन्ना से मुलाकात हो गई तो वह हीरो बन जाएगा। जब उसकी मुलाकात अन्ना से नहीं हुई तो वह ट्रेन पकड़कर दिल्ली आ गया। यहां वह निजामुद्दीन प्लेटफार्म पर रहा। बृहस्पतिवार को वह संसद के गेट नंबर-आठ के सामने पहुंच गया। उसे लगा कि घुसने का प्रयास करेगा तो उसे वापस कर दिया जाएगा। ऐसा में उसने हाथापाई करने का तरीका अपनाया। जब उसे सुरक्षाकर्मी विनय कुमार ने रोका तो अनिल सिंह ने उसे मुक्का मार दिया और धक्का मुक्की करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications