पीपीएफ में सलाना जमा हुआ एक लाख

डाकघरों में बचत खातों पर अब 3.5 के बजाय 4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इसके अलावा अन्य परिपक्वता अवधि की जमाओं पर भी दिसंबर से ब्याज दरों में इजाफा होगा। 30 नवंबर से किसान विकास पत्र (केवीपी) की बिक्री बंद हो जाएगी। केवीपी को लेकर यह धारणा प्रबल हुई है कि इसका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए हो रहा है।
इसके साथ ही मासिक निवेश योजनाओं और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट की परिपक्वता अवधि को छह से घटाकर पांच चाल किया गया है। एमआईएस पर 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा, लेकिन एक दिसंबर और उसके बाद खोले जाने वाले खातों पर बोनस नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications