अन्ना के बयान पर भड़के शरद समर्थक

Anna Hazare, Sharad Pawar
दिल्ली (ब्यूरो)। गुरुवार को दिल्ली में शरद पवार पर एक युवक द्वारा हमले के बाद प्रथम प्रतिक्रिया के रूप में अन्ना के यह कहने पर की 'एक ही थप्पड़' पर मामला गरमा गया है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के कार्यकर्ताओँ ने जहां अन्ना के खिलाफ प्रदर्शन किया है वहीं खुद शरद पवार ने भी अन्ना पर हमला बोल दिया है। शरद पवार ने कहा, उनको हमने 'नए गांधीवादी' का खिताब दिया और कहा कि हजारे ने महात्मा गांधी की अहिंसा के दर्शन को 'एक नई परिभाषा' दी है।

पवार ने कहा कि यह गांधीवाद पर उनकी नई परिभाषा है। वह एक नए गांधीवादी हैं। बहरहाल, हजारे ने बाद में इस घटना की आलोचना की और कहा कि हिंसा की इस तरह की कार्रवाई अच्छी नहीं है। उधर, पवार ने इस हमले के खिलाफ मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि खबर आ रही है कि पूरे महाराष्ट्र में कई जगह धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। पर हिंसा की कोई खबर नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि शरद पवार पर थप्पड़ पड़ने की प्रतिक्रिया पूरे महाराष्ट्र में हो रही है। एक ओर सभी राजनीतिक दलों के नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बाजार बंद कराने एवं सड़क जाम करने की राजनीति शुरू कर दी है। पुणे सहित संपूर्ण पश्चिम महाराष्ट्र में देखने को मिली। मुंबई का थोक कपड़ा बाजार कालबादेवी पूरी तरह से बंद करवा दिया गया। दादर, मुलुंड, खार, ठाणे और नई मुंबई सहित कई स्थानों पर व्यापक बंद नजर आया। कुछ सिख बहुल इलाकों में हुई छुटपुट घटनाओं के बाद पुलिस ने पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति संभाल ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+