300 करोड़ का चूना लगाने वाले गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त जास मोहन ने यह जानकारी देते हुये बताया कि गोल्डसुख निदेशक के नजदीकी परिचित अरूण सिंह शेखावत आलोग गुप्ता और कंपनी के लिये काम करने वाले दल नायक विरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, कन्हैया लाल, गुरूबख्श को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के दस निदेशकों में से दो जगदीश और रामेश्वर प्रसाद को कल गिरफ्तार किया जा चुका है।
बाकी आठ निदेशकों की तलाश की जा रही है। जास मोहन के अनुसार फरार आठ निदेशकों के कुछ के विदेश में होने और कुछ के विदेश भागने की संभावना को देखते हुये लुट आउट वारंट जारी किये जा चुके हैं। जिससे विदेश नहीं भाग सके। उन्होंने कहा कि फरार निदेशकों में से चार महिलाये हैं लेकिन इनकी संलिप्पता के सबूत नहीं मिले हैं।
चारों महिलांए नाम मात्र की निदेशक थी। पुलिस ने गोल्डसुख के देशभर में फैले कार्यालय की तलाशी लेने के लिये पुलिस के दल रवाना किये है। पुलिस ने गिरफ्तार निदेशक जगदीश और रामेश्वर प्रसाद को आज स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने पुलिस के अनुरोध पर दोनों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications