अज्ञात भक्त ने चढ़ाए वेंकटेश्वर मंदिर को 162 हीरे
हैदराबाद।
तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम् (टीटीडी) के अधिकारियों ने आज कहा कि एक अज्ञात श्रद्धालु ने भगवान वेंकटेश्वर को 162 हीरे चढ़ाए। ये हीरे कल तिरमाला श्रीवरी हुंडी में कल चढ़ाए गए। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के पराकामनी (गिनती करने वाले) कर्मचारियों को इन हीरों के बारे में तब पता चला जब वे तिरमाला श्रीवरी हुंडी में चढ़ाए गए चढ़ावों को छांट रहे थे। id="toptextpromo">इसके
तुरंत बाद उन्होंने टीटीडी के उच्च अधिकारियों को सूचित किया। टीटीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक अज्ञात श्रद्धालु द्वारा चढ़ाए गए 162 हीरों के मूल्यांकन के लिए उन्हें टीटीडी के आभूषण खंड में भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि इन हीरों के मूल्य की सही जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले रिलायंस उद्योग समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने अपने 53वें जन्मदिन के मौके पर तिरमाला तिरपति देवस्थानम को एक करोड रूपये का दान दिया है। यह दान देवस्थानम के अनंत स्वर्णमियम परियोजना के लिए दिया गया है। इस परियोजना में श्री वारी मंदिर के गर्भगृह पर सोने की परत चढाई जायेगी। और इससे पहले फरवरी में भी अंबानी ने इसी परियोजना के लिए पांच करोड रपये दान में दिया था।











Click it and Unblock the Notifications