अगली सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी- हुड्डा
फतेहाबाद।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बचे हुए इन तीन सालो में प्रदेश में और ज्यादा तेजी से विकास कराया जाएगा और पूरे प्रदेश में गरीब वर्गों के समर्थन से साफ है कि अगली सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी। हुडडा शुक्रवार को रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह के पक्ष में विभिन्न गांवों और शहर के विभिन्न वार्डों में विशाल जनसभाओं को संबोधित कर चुनाव प्रचार कर रहे थे। id="toptextpromo">'रतिया
मेरा,मैं तुम्हारा और विकास का जिम्मा हमारा' का नारा देते हुए मुख्यमंत्री ने दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि आपने पिछले 28 सालों में गैर कांग्रेसी उम्मीदवारों को जिताया है, तीन वर्ष के लिए एक मौका हमें देकर देंखें। मैं आपसे वायदा करके जा रहा हूं कि बचे हुए तीन वर्षों में विपक्ष के 28 सालों से ज्यादा विकास कराया जाएगा और यदि हम अपने वायदे पर पूरे न उतरें तो आप हमें फिर सजा दे देना। उन्होंने कहा कि आज 88 विधायकों में से 53 विधायक कांग्रेस के साथ हैं तो ऐसे में वे सरकार कैसे बना सकते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>रतिया
नगर परिषद में चौटाला शासनकाल में केवल ढ़ाई लाख रुपए खर्च करने के मुकाबले में वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा कि जब वे सरकार में थे तो उन्होंने रतिया में कोई विकास और सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई लेकिन आज वे विकास कराने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछडों, दलितों, किसानों, शहरियों, व्यापारियों, मजदूरों आदि समाज के सभी वर्गों के हित में बहुत कदम उठाए हैं लेकिन श्री चौटाला बताएं कि क्या उन्होंने किसी एक भी वर्ग के हित में कोई एक भी काम किया।











Click it and Unblock the Notifications