झारखंड: कोयला माफिया के पास मिला 72 करोड़ कैश

इनमें करोड़ों की संपत्ति बरामद हुई है। छानबीन जारी है, इसलिए पूरी राशि व संपत्ति के बारे में बाद में बताया जाएगा। विश्र्वस्त सूत्रों के अनुसार एलबी सिंह व उनके रिश्तेदारों के बचत खातों में 50 करोड़ रुपये, करंट खातों व फिक्स्ड डिपोजिट में करीब 20 करोड़ रुपये जमा मिले। सभी खातों को सीज कर लिया गया है और एफडी को फ्रीज कर दिया गया है।
रात भर होती रही नोटों की गिनती
आयकर विभाग के विश्वासनीय सूत्रों की मानें तो श्री सिंह के घर और दफ्तर से इतने कैश बरामद हुए कि उन्हें गिनने के लिये लगभग आधा दर्जन मशीन लगानी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि पूरी रात नोटों की गिनती जारी रही और तड़के तक यह सिलसिला चलता रहा। आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 40 करोड़ की बरामदगी का रिकार्ड था। अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर एक प्रेस कांफ्रेंस किया जायेगा जिसमें बरामदगी का पूरा विवरण दिया जायेगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि बरामद की गई रकम 100 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications