इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, उनके बेटे पर हत्या के प्रयास का केस

बाराबंकी की शहर कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक आरके भारद्वाज ने बताया कि शिवशंकर शुक्ल का आरोप है कि 21 नवंबर को एक प्रेसवार्ता के दौरान बेनी वर्मा व उनके बेटे राकेश वर्मा ने अपने कुछ साथियों के साथ उन्हें सभा-कक्ष से जबरन बाहर निकाला और पीटा। साथ ही जान से मारने के प्रयास किये।
कांग्रेस नेता शिवशंकर शुक्ला की तहरीर पर बेनी प्रसाद वर्मा, उनके पुत्रा तथा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्रा से कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश वर्मा तथा आठ-दस अन्य अग्यात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सच पूछिए तो यह मुकदमा कांग्रेस युवराज की मेहनत पर पानी फेर सकता है। एक तरफ राहुल गांधी जनता से मिलने के लिए गली-मुहल्लों में जा-जाकर कांग्रेस का गुणगान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता आपस में भिड़ रहे हैं। ऐसे समय पर जब कांग्रेस पर केंद्र के कई मामलों को लेकर भ्रष्टाचार की कालिक लग चुकी है, इस तरह की वारदातें पार्टी को पीछे धकेल सकती है। और यदि ऐसा हुआ तो राहुल गांधी का वो दावा कि कांग्रेस ही यूपी चुनाव जीतेगी, मिट्टी-पलीत हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications