यूपी: जेई की गोली मारकर हत्या

अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद जेई की मौत हो गयी। हालांकि कार चालक हमले में बालबाल बच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और मौके से काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक घटना की वजह प्रापर्टी विवाद है। छानबीन में पुलिस को पता चला है जेई की हत्या की साजिश रचने वाला जुल्फिकार अली भुट्टो ने जेई के मकान में किराये की एक दुकान ले रखी थी। इस दुकान को खाली कराने को लेकर जेई व जुल्फिकार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
इसके अलावा मकान के अन्य हिस्से पर कब्जे की कोशिश को लेकर भी रंजिश थी। अभी हाल ही में हुए विवाद के चलते जुल्फिकार अली भुट्टो जेल में बन्द है। बहरहाल पुलिस ने जेई की पत्नी रेहान शफीक की ओर से छुन्नु, सद्दाम व जेल से साजिश रचने के आरोप में जुल्फिकार अली भुट्टो, उसके भाई इम्तियाज अली व मुमताज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications