ताजमहल नहीं मरेगा अकाल मौत: सरकार

उन्होंने लोगों को भी भरोसा दिया कि इसका विभिन्न एजेंसियों से सर्वे कराया जा चुका है। उसके आधार पर पाया गया है कि ताज की इमारत और उसकी मीनारें सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि ताज के पास सूख रही यमुना का हवाला देते हुए कुछ विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि ताज की नींव खतरे में है। विशेषकर विदेशी मीडिया में यह आशंका जताई गई थी और कहा गया था कि कुछ वर्षो में ताज की इमारत गिर सकती है।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन एक लिखित सवाल के जवाब में सेलजा ने इस आशंका को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ताज की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उसके रखरखाव का काम अनवरत प्रक्रिया है। वह लगातार चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications