आतंकी तौफीक के हिटलिस्‍ट में मोदी थे टॉप पर

Gujarat chief minister Narendra Modi
नोएडा। आतंक का दामन थामने के बाद तौफीक के निशाने पर कई प्रबुद्ध लोग थे। इनमें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे ऊपर है, जिन्हें वह गोधरा कांड के बाद हुए गुजरात दंगे के लिए जिम्मेदार मानता है। यही वजह है कि वर्ष 2008 में उसने चेन्नई में नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान उनका विरोध करने की साजिश रची थी। इसके लिए उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इसके अलावा उसके निशाने पर दक्षिण का एक फिल्म कलाकार भी रहा है।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ से ऐसा प्रतीत होता है कि तौफिक भाजपा व संघ के कुछ नेताओं सहित कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाना चाहता था। वह गोधरा कांड के बाद गुजरात दंगों में इन लोगों की भूमिका से खासा नाराज है। हालांकि तौफीक इनमें से किसी को नुकसान पहुंचा पाता, इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मालूम हो कि यूपी एटीएस और तमिलनाडु पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे तौफीक उर्फ अब्दुल्ला को नोएडा के मोरना से धर दबोचा। लश्कर का आतंकवादी तौफीक 2 दिसंबर 2002 को मुंबई के घाटकोपर में हुए ब्लास्ट में शामिल था। वह कई अन्य मामलों में भी वांछित है और यहां से नेपाल के रास्ते दुबई भागने की फिराक में था। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल में जुट गई हैं कि हर नई जगह नाम बदलकर रहने वाला तौफीक नोएडा अथवा एनसीआर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था। तौफीक के लश्कर-ए-तैयबा, मुसलिम डिफेंस फोर्स और अन्य आतंकी संगठनों से संबंध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+