दून एक्सप्रेस हादसे में हो सकता है शरारती तत्वों का हाथ: रेल मंत्री

Railway Minister Dinesh Trivedi
दिल्‍ली। झारखंड में निमियाघाट और पारसनाथ के बीच कल हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना में सरकार ने शरारती तत्वों का हाथ होने सहित विभिन्न पहलुओं की जांच करने के आदेश दिए हैं। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी थी। रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने इस रेल हादसे में राज्यसभा में आज अपनी ओर से दिए बयान में कहा, झारखंड सरकार के अधिकारियों के सहयोग से इस दुर्घटना के कारणों की जांच शरारती तत्वों की गतिविधि सहित सभी संभव दृष्टिकोणों से की जा रही है।

बहरहाल नागर विमानन मंत्राालय के अधीन रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पूर्व सर्किल द्वारा इस घटना के सांविधिक जांच के आदेश दिए गए हैं। त्रिवेदी ने घटना का ब्यौरा देते हुए कहा कि कल रात करीब ढाई बजे यह गाड़ी जब निमियाघाट और पारसनाथ स्टेशनों के बीच में तेज रफ्तार में थी तो इंजन से आठवें नंबर पर लगे थ्री टीयर एसी डिब्बे में आग लग गयी।

बाद में यह आग बगल वाले थ्री टीयर एसी डिब्बे में फैल गयी। आग लगने से दो डिब्बे पूरी तरह से जल गए और सात लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच पांच लाख रुपए और प्रभावित दोनों डिब्बों के प्रत्येक यात्री को हुई असुविधा एवं उसके सामान की हुई क्षति के लिए 25-25 हजार रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+