भ्रष्टाचार खत्म करो, देश का विकास करो: अन्ना हजारे

Anna Hazare
रालेगांव सिद्धि। लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को अपना नया ब्लॉग शुरू किया है। पहले दिन अन्ना हजारे ने अपने ब्लाग पर जो लेख पोस्ट किया है उसका शीर्षक है 'भ्रष्टाचार को रोकना एवं गांवों का समग्र विकास: ये दो बातें देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं' है।अन्ना का यह ब्लॉग सिर्फ दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में ही होगा। इससे पहले उनका ब्लाग तीन भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा मराठी में भी जारी होता था।

गौरतलब है कि अन्ना ने बवाल के कारण अपने पिछले ब्लॉग को बंद किया था। अन्ना और अन्ना के ब्लॉगर राजू पारूलेकर के बीच हुए विवाद के चलते अन्ना ने यह कदम उठाया था। दरअसल अन्ना अपना ब्लॉग कुध नहीं लिखते थे। वो एक चिठ्ठी के तहत अपने विचार लिखते थे जिसे इंटरनेट पर लोड करने का काम राजू पारूलेकर किया करते थे।

जिनके मुताबिक अन्ना ने उन्हें 31 अक्टूबर को एक चिठ्ठी लिख कर दी थी कि वो अपने टीम के चार सदस्यों अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, प्रशांत भूषण और मनीष सिसोदिया से तंग आ चुके हैं। जिसके बाद वह अपनी टीम का पुनर्गठन करना चाहते हैं। लेकिन उस चिठ्ठी को बाद में प्रकाशित करने से रोक दिया गया।

लेकिन अन्ना हजार ने इस बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा राजू पारूलेकर सही नहीं बोल रहे हैं। भला मैं यह बात क्यों लिखूंगा। जब तक उनकी चिठ्ठी में उनके हस्ताक्षर ना हो वो उनकी चिठ्ठी ना माना जाये। जिसके बाद अन्ना ने कहा था कि वो अपना ब्लॉग ही बंद कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+