बिना रालोद के कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती: अजीत सिंह

इसी बीच रालोद सुप्रीमो अजीत सिंह ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि अगर आगामी चुनावों में अगर कांग्रेस उनके साथ गठबंधन नहीं करती है, तो यह उनके लिए काफी भारी साबित होगा। कांग्रेस चुनाव हार भी सकती है। लेकिन उन्होंने साफ किया कि अभी तक गठबंधन को लेकर कोई बात-चीत नहीं हुई है। लेकिन अगर वो यूपीए में शामिल होते हैं तो उन्हें मंत्री बनने में कोई एतराज नहीं होगा।
गौरतलब है कि किसान नेता के रूप में प्रख्यात अजीत सिंह ने पहले भी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है और यह साथ टूट भी चुका है। लेकिन बसपा और सपा दोनों के रवैये के चलते रालोद एक बार फिर से कांग्रेस से जुड़ने की फिराक में है। अगर ऐसा होता है तो चुनावी आंकड़ो पर फर्क पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications