एटीएम चोरी का नाकाम प्रयास

बाद में चोरों ने एटीएम के पीछे से बिजली की तारे भी काट दी ताकि सीसीटीवी कैमरा भी बंद हो जाए। उसके बाद चोरों ने लोहे की राड से एटीएम को तोडऩे का भरसक प्रयास किया मगर उनका प्रयास सफल नहीं हुआ। आज सुबह जब बैंक कर्मी बैंक में पहुंचे तो उन्हें तोडफ़ोड़ की जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
बाद में फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम व सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया। टीम सदस्यों ने चोरों का सुराग लगाने के लिए कुछ सबूत जुटाए। पुलिस ने चोरी प्रयास का केस दर्ज कर लिया है मगर फिलहाल कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से शहर में पुलिस की गश्त तेज है। इसके बावजूद शहर के बीच स्थित बैंक के एटीएम में चोरों ने तोडफ़ोड़ करने की हिम्मत कैसे दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications