दिल्ली में पांच सौ करोड़ का कालाधन

शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन खाताधारकों की बेनामी आय 500 करोड़ रुपये के करीब है। आयकर विभाग ने इन पर 80 करोड़ रुपये का टैक्स बनाया है। फ्रांस सरकार ने एचएसबीसी के 700 खाताधारकों के बारे में सरकार को जानकारी दी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के बाद विभाग के पास 18 करोड़ रुपये पहले ही जमा कराए जा चुके हैं।
विभाग अंतिम जांच और जब्त दस्तावेज तैयार कर रहा है। इन खाताधारकों को पिछले दो आकलन साल की आमदनी से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इन 22 लोगों में कोई भी राजनीति से नहीं है। विभाग उन लोगों का भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है जिन्होंने अपने विदेशी खाते में निवास स्थान के रूप में दिल्ली और आसपास के इलाकों का ब्योरा तो दिया है, मगर अभी तक वे पकड़ में नहीं आ सके हैं।












Click it and Unblock the Notifications