चुनाव करीब आया तो मायावती को याद आयी कानून व्‍यवस्‍था

mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आज अधिकारियों से पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपेक्षा की। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने मुहर्रम के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिये।

प्रदेश के मंत्रिमण्डलीय सचिव शशांक शेखर सिंह तथा मुख्य सचिव अनूप मिश्र द्वारा राज्य की कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्यो की समीक्षा के निष्कर्षो से अवगत कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को हर समय सजग तथा सचेत रहने के निर्देश देते हुए अराजक तत्वों, गुण्डों, माफियाओं तथा सांप्रदायिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

इस बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक तथा शासन के सभी विभागों के प्रमुख सविच उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने थाना ,तहसील एवं किसान दिवस में आने वाले प्रकरणों के प्रभावी निस्तारण पर भी बल दिया।

मायावती ने महिलाओं, गरीबों, वृद्धों एवं अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लोगों की शिकायतों पर तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों के निसतारण के समय न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों एवं शासनादेशों को ध्यान में अवश्य रखा जाए।

उन्होंने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक की तरह पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी एसडीएम को भी आपसी समन्वय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण में मदद मिलेगी और प्रशासन की छवि में भी सुधार आयेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नवसृजित जिलों में पुलिस लाइन तथा थानों के सृजन के संबंध में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मायावती ने जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि विधवा ,विकलांग ,वृद्धावस्था पेंशन तथा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना की दूसरी किश्त की धनराशि हर हाल में 30 नवम्बर तक लाभार्थियों के खाते में स्थानांतरित की जाए। रबी की बुआई के लिये किसानों को सभी आवश्यक कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उर्वरकों की वितरण व्यवस्था इस प्रकार होनी चाहिये कि उसके लिये किसानों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

उन्होंने नेपाल से सटे जनपदों के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरकों की तस्करी कतई नहीं होनी चाहिये। उन्होंने निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों, मिलावट खोरों एवं जमाखोरों के विरूद्ध प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में निर्धारित समय से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्युत एवं अन्य कारणों से खराब सरकारी नलकूपों को तुरंत ठीक कराने तथा खराब टांसफार्मरों को शीघ्र बदलने के भी निर्देश दिये ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या से जूझना न पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+