जम्मू-कश्मीर आतंकी संगठनों का गढ़

jauum kashmir
नयी दिल्ली। अलग-अलग किस्म के आतंकवाद और उग्रवाद का सामना कर रहे भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में ही इस समय 36 से ज्यादा आतंकवादी एवं अलगाववादी संगठन हैं। जिनमें से कई अपनी गतिविधियां किसी न किसी रूप में चला रहे हैं और कई पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। सूत्रों ने बताया कि लश्कर ए तयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, जैश ए मुहम्मद, अल बदर, जमात उल मुजाहिदीन, हरकत उल अंसार, लश्कर ए उमर, हरकत उल मुजाहिदीन, लश्कर ए जब्बार, हरकत उल जेहाद ए इस्लामी घाटी सहित देश भर में आतंक फैलाने में लिप्त हैं।

सूत्रों ने कहा कि इन दस प्रमुख संगठनों के अलावा घाटी में अल बर्क, तहरीक उल मुजाहिदीन, अल जेहाद, जम्मू कश्मीर नेशनल लिबरेशन आर्मी, पीपुल्स लीग, मुस्लिम जांबाज फोर्स, कश्मीर जेहाद फोर्स, अल जेहाद फोर्स, अल उमर मुजाहिदीन, महाज ए आजादी, इस्लामी जमात ए तुलबा, जम्मू कश्मीर स्टूडेंटस लिबरेशन फ्रंट, इख्वान उल मुजाहिदीन, इस्लामिक स्टूडेंटस लीग, तहरीक ए जेहाद ए इस्लामी, मुस्लिम मुजाहिदीन, अल मुजाहिद फोर्स, तहरीक ए जेहाद, इस्लामी इंकलाबी महाज जैसे संगठन भी काम कर रहे हैं।

इसके अलावा मुत्ताहिदा जेहाद काउंसिल, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट, आल पार्टीज हुर्रियत कांफ्रेंस और दुख्तरन ए मिल्लत जैसे अलगाववादी संगठन भी हैं। आतंकवादी मामलों की जांच के लिए विशेष रूप से गठित राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर ए तयबा, जैश ए मुहम्मद, हरकत उल मुजाहिदीन, हरकत उल अंसार, हरकत उल जेहाद ए इस्लामी, हिजबुल मुजाहिदीन, अल उमर मुजाहिदीन, जम्मू-कश्मीर इस्लामिक फ्रंट, स्टूडेंटस इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी), पर प्रतिबंध लगाया है।

प्रतिबंधित संगठनों की सूची में दीनदार अंजुमन, अल बदर, जमात उल मुजाहिदीन, अल कायदा, दुख्तरन ए मिल्लत और इंडियन मुजाहिदीन के नाम भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+