मनमोहन ने फिर अलापा इन्डो-चीनी भाई-भाई

सिंह ने वेन से कहा कि भारत चीन के साथ सर्वश्रेष्ठ रिश्ते विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं वेन ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। ताकि 21वीं सदी में विश्व में एशिया का नाम हो। सिंह ने प्रधानमंत्री से कहा कि हम बढ़ती हुई बडी अर्थव्यवस्था है और हमको एकसाथ मिलकर आपसी सहयोग से काम करना चाहिए।
सिंह ने कहा कि भारत और चीन का जलवायु परिवर्तन पर मिलकर काम करना अच्छा होता है। इसका वैश्कि स्तर पर सकारात्मक असर हुआ है। उन्होनें कहा कि भारत और चीन के पास विकास के लिए दुनिया के प्रयाप्त अवसर प्राप्त है। वहीं वेन ने कहा कि ऐसे प्रयाप्त क्षेत्र है जंहा भारत और चीन सहयोग बढ़ा सकते है। चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी हमारी होनी चाहिए। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दुनिया के सर्वाधिक जनसंख्या वाले दोनों देशों का विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications