भाजपा-हजकां गठबंधन प्रदेश में नया विकल्प : आडवाणी

Senior BJP leader Lal Krishna Advani
अम्बाला। भाजपा व हजकां गठबंधन से प्रदेश में नई स्थिति व विकल्प पैदा हुआ है। यह बात भ्रष्टाचार के खिलाफ जनचेतना यात्रा पर निकले भाजपा के शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को नारायणगढ़ पहुंचकर कही। हरियाणा में यह उनका आखिरी कार्यक्रम था। 1 बजे उनका काफिला नारायणगढ़ पहुंचा। बस में लगी लिफ्ट से ही उन्होंने 8 मिनट के भाषण में कहा कि उनके जीवन की यह सातवीं यात्रा है।

उम्मीद के विपरीत इस यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मिला है। आडवाणी ने कहा कि यह यात्रा महंगाई, भ्रष्टाचार व काले धन को लेकर है। पहले दो मुद्दों पर भाजपा ने सदन के अंदर व बाहर कई लगातार आवाज उठाई। अब तीसरा मुद्दा प्रमुख होगा। संसद के आगामी सत्र में इस विषय पर सबसे ज्यादा चर्चा होगी। आडवाणी ने कहा कि केंद्र सरकार लकवाग्रस्त है, जो निर्णय तक नहीं ले पाती। तेलंगाना पर फैसला न ले पाना इसका एक उदाहरण हैं। अलग तेलंगाना के लिए 100 से ज्यादा लोग आत्मदाह कर चुके हैं।

यदि सरकार को लगता है कि अलग तेलंगाना बनाना उचित नहीं तो इनकार कर दे। राजग सरकार के समय में बिहार से अलग झारखंड, मध्य प्रदेश से अलग छत्तीसगढ़ और यूपी से अलग उत्तराखंड बनाए गए थे। आडवाणी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चाहते थे कि देश की सभी नदियां आपस में जुड़ जाएं। यदि वाजपेयी का यह सपना पूरा होता तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती। दरअसल यह सपना कहीं न कहीं हरियाणा के संदर्भ में प्रासंगिक है, जिसके कई जिले बाढ़ झेलते हैं तो कई सूखा।

आडवाणी पर हमले की साजिश में दो गिरफ्तार

जनचेतना यात्रा लेकर चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर हमले की साजिश थी। पुलिस ने इस संबंध में दो संदिग्ध गिरफ्तार कर उनसे अमेरिकी पिस्टल, चार कारतूस, एक खुखरी और दो तलवारें बरामद की हैं। उनकी पहचान अकरम निवासी मौलीजागरां (चंडीगढ़) और कविंदर सिंह निवासी सेक्टर-17 पंचकूला के रूप में हुई।

दोनों को बुधवार रात ट्रिब्यून चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी नौनिहाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया, दोनों एस्टीम कार में सवार थे। पूछताछ में पता चला है कि दोनों जनचेतना रैली के दौरान आडवाणी पर पिस्टल से फायर करने की योजना से आए थे। हालांकि रैली बुधवार शाम को हो गई थी। पुलिस ने अकरम और कविंदर सिंह को जिला अदालत में पेश किया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+