अब भ्रष्टाचार के घेरे में पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े

 Santosh Hegde
बेंगलूरू। एक-एक करके टीम अन्ना के अहम सदस्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी पर लगे आरोपों से जहां टीम अन्ना अभी उबर भी नही पायी है वहीं अब टीम अन्ना के एक और सदस्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। इस बार निशाना बने हैं टीम अन्ना के अहम सदस्य और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े।

जिनकी रिपोर्ट ने कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा तक को भ्रष्टाचार में लिप्त बताकर जेल तक पहुंचा दिया था। उन्हीं संतोष हेगड़े पर भ्रष्ट होने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप लगाने वाले खुद एक आईपीएस हैं, जिनका नाम है मधुकर शेट्टी। जो कि इस समय स्टडी लीव लेकर अमेरिका में मौजूद है।

कर्नाटक के न्यूज पेपर में छपी खबर के मुताबिक संतोष हेगड़े की टीम में कई ऎसे अधिकारी थे जो भ्रष्ट थे। ये अधिकारी रंगदारी वसूलते थे। विभाग अपना काम निकालने के लिए पैसा देता था। उस समय मधुकर शेट्टी खुद हेगड़े की टीम में थे। शेट्टी ने साफतौर पर कहा है कि हेगड़े की आंखो के सामने और नाक के नीचे ये सारे खेल होते थे और हेगड़े साहब कुछ नहीं कहते थे। वो खुद उनकी क्रियाकलापों में लिप्त हो जाते थे।

जिसके जवाब में हेगड़े ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह सब कुछ झूठ है। उन्होंने साफ किया कि हां कुछ लोग थे जो भ्रष्ट्र थे लेकिन उनके खिलाफ कड़ी और उचित कार्रवाई की गयी थी। कई अधिकारियों का तबादला किया गया था। यह सबकुछ मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+