राहुल को लल्लू कहने वाले ठाकरे पहले शिष्टाचार सीखें : कांग्रेस

Bal Thackeray
नई दिल्ली। कांग्रेस के युवराज की खिल्ली उड़ाने वाले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की कांग्रेस ने जमकर निंदा की है। कांग्रेस ने कहा कि ऱाहुल गांधी ने यूपी वालों का अपमान नहीं किया है बल्कि उनके सोये हुए स्वाभिमान को जगाने की कोशिश की है। और किसी के जमीर को जगाना अपमान नहीं होता। राहुल पर टिप्पणी करने वाले ठाकरे पहले जाकर बात करने का तरीका सीखें तब किसी पर आकर टिप्पणी करें।

कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा है कि बाल ठकारे जैसे वरिष्ठ नेता को कुछ भी बोलने से पहले दस बार सोचना चाहिए लेकिन उनके बदतमीजी भरे रवैये के चलते हमें यूपी वालों को याद दिलाना पड़ता है कि वो लोगों के सामने हाथ नहीं फैलाएं और अपने बल पर अपने इलाके में ही कुछ कर के दिखाएं। राहुल गांधी के सच से यूपी सरकार और ठाकरे तिलमिला गये हैं इसलिए इस तरह के ऊंट-पटांग बयान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि राहुल गांधी चॉकलेटी स्टार है। उनकी औकात नहीं कि वो पीएम की कुर्सी संभाले। राहुल के नाम पर दे दे बाबा' नामक शीर्षक के लेख में ठाकरे ने राहुल को 'लल्लू' लिखा है। उन्हें बचकानी हरकत करने वाला नासमझ बताया है।

बाल ठाकरे ने लिखा है कि जब भी राहुल मुंह खोलते हैं अपने मुँह से ऐसी बातें निकालते हैं जिन्हें सुनकर या तो हंसी आती है या फिर गुस्सा। लगता है नहीं वो किसी राजनीतिक बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी नादानी और बेवकूफी से नेहरू के 'बालदिवस' को 'बैल दिवस' बना दिया। मुझे उन पर तरस आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+