सोना में 175 रूपये और चांदी में 400 रूपये की तेजी

बाजार सूत्रों के अनुसार यूरोपीय रिण संकट के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में जमकर लिवाली की जिससे विदेशों में तेजी आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा पर पड़ा। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.04 प्रतिशत चढ़कर 1,781 पर 10 डालर और चांदी के भाव 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 34.57 डालर प्रति औंस हो गए। बाजार सूत्रों के अनुसार निवेशक शेयर बाजार से धन निकाल कर सर्राफा बाजार में लगा रहे हैं।
सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 175 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 29,440 रूपये और 29,300 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 23,300 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बने रहे। चांदी तैयार के भाव 400 रूपये चढ़कर 57,900 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 435 रूपये की तेजी के साथ 57,735 रूपये प्रति किलो बंद हुए। सीमित कारोबार केदौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 65 ,000-66,000 रूपये प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।












Click it and Unblock the Notifications