प्रदेश्ा में दूसरे धर्मो के ग्रंथो को भी पढाया जाना चाहिए: कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज कहा कि वह स्कूलों में गीता पढाने के विरुद्ध नहीं है, लेकिन उसकी इच्छा है कि दूसरे धर्मो के धर्मग्रंथों को भी पढ़ाया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और यहां पर किसी भी सूरत में किसी भी एक धर्म के ग्रंथ के बारे में पढाई करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि किसी सूरत में यह नहीं कहा जाना चाहिए कि कांग्रेस गीता के खिलाफ है। मानक ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दय प्रदेश है और यहां पर कांग्रेस ऐसे किसी भी काम को नहीं होने देगी जिससे की धर्मनिरपेक्ष ढांचा खराब हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ गीता को पढ़ाने के बारे में बात नहीं करनी चाहिए बल्कि यह तय करना चाहिए कि कुरान, ग्रंथ साहिब और बाइबल को भी पढाया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications