हिसार में आडवाणी का पुराना राग- कहा कमजोर हैं पीएम
हिसार
। परिवारवाद की राजनीति कभी भी किसी का भला नहीं कर सकती है। हजकां और भाजपा का गठबंधन न केवल हरियाणा बल्कि केंद्र में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा। यह बात शनिवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी जनचेतना यात्रा के 32वें दिन हिसार के सिवानी में उपस्थित लोगों से कही। इससे पूर्व गांव झूंपा में हरियाणा व राजस्थान की सीमा पर राजस्थान के भाजपा नेताओं ने विधिविधान व मंत्रोच्चारण के साथ आडवाणी को विदाई देते हुए हरियाणा भाजपा व हजकां कार्यकत्र्ताओं को यात्रा की कमान सौंपी। id="toptextpromo">इस
मौके पर सिवानी पहुंचने पर भाजपा नेता आडवाणी ने रथ के अंदर से ही उपस्थित जनों को शहर के पुराना बस अड्डे पर संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन कभी भी एक साथ नहीं चल सकते हैं, लेकिन प्रदेश व केंद्र की सरकार इन दोनो को एक साथ चला रही है, जिससे देश का प्रत्येक वर्ग इस सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जनचेतना यात्रा को जिस प्रकार से समर्थन मिल रहा है उससे कांग्रेस का असली चेहरा सबके सामने आ गया है और यह साफ हो गया है कि कांग्रेस से देश का प्रत्येक जन दुखी है। उन्होंने कहा कि जहां किसान आए दिन बढ़ रही मंहगाई से दुखी है और आत्म हत्याएं कर रहा है,वहीं सरकार उनकी तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है। इस मौके पर उन्होंने मनमोहन सिंह को देश का सबसे कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि हरियाणा में हाल ही में सम्पन्न हुए हिसार के उपचुनावों में जिस प्रकार से कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राजनीति में आने वाले समीकरण पूरी तरह से भाजपा व हजकां के पक्ष में है। उन्होंने इस मौके पर बस में सांसद कुलदीप बिश्रोई को अपने पास बुला कर आर्शीवाद दिया और हजकां भाजपा का गठबंधन लम्बा चलने का दम भरा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंदरा राजे, रविशंकर प्रसाद, श्याम जाजू, कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।











Click it and Unblock the Notifications