Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आपत्तिजनक अवस्था में देखा था, एनआरआई पत्नी को मार डाला

Man kills NRI wife over marital discord
दिल्ली (ब्यूरो)। एनआरआई पत्नी के चरित्र पर उसे शक था। इस शक की वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के पुल प्रहलादपुर स्थित फ्लैट में एक युवक जिसका नाम सुमित हांडा है अपनी पत्नी को चाकू मारने के बाद लैपटॉप चार्ज करने वाले तार से गला घोंट दिया। उसके बाद शव बैग में रखकर उसे सोनीपत के जंगल में ले गया जहां उसने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उसके बाद उसने वारदात को छुपाने के लिए खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा औऱ अपनी पत्नी की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखवाया। जिससे उसपर किसी को शक न हो सके। पर पुलिस अपराधी से ज्यादा तेज निकली औऱ उसे एनआरआई पत्नी की हत्या में उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच में तैनात उपायुक्त अशोक चांद ने बताया कि दो नवंबर को विश्वकर्मा कालोनी पुल प्रहलादपुर में किराए पर रहने वाले सुमित हांडा ने अपनी पत्नी निरंजनी की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई थी। सुमित राजौरी गार्डन स्थित एक ट्रेवल एजेंसी में मैनेजर है। निरंजनी दक्षिण अफ्रीका के डरबन की रहने वाली थी। निरंजनी के पिता का डरबन में साड़ियों का शोरूम है। पुलिस को लिखाई एफआईआर में सुमित ने कहा कि 30 अक्टूबर की रात निरंजनी ने चाय में नशे की गोलियां मिलाकर उसे पिला दीं। इसके बाद जेवरात और नकदी लेकर किसी के साथ चली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस बीच क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार को सूचना मिली कि सुमित ने ही निरंजनी की हत्या की है। इस पर अतिरिक्त उपायुक्त संजय भाटिया की देखरेख में इंस्पेक्टर अनिल दुरेजा की टीम ने 11 नवंबर को आगरा से लौटे सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया।

उसने बताया कि बीएससी करने के बाद वह साल 2000 में दिल्ली आया था। यहां उसने कई ट्रेवल एजेंसियों में काम करने के साथ फ्रेंच भाषा का कोर्स भी किया था। 2005 में डरबन में साड़ियों का शोरूम चलाने वाले रामा पिल्लई के संपर्क में आकर वह दक्षिण अफ्रीका चला गया। रामा पिल्लई के शोरूम पर सेल्स एक्जीक्यूटिव की नौकरी करने के साथ ही फरवरी 2007 में उसने पिल्लई की बेटी निरंजनी से शादी रचा ली। 2010 में निरंजनी को बेटा हुआ। बच्चे के जन्म के साथ ही पति-पत्नी के संबंध खराब होने लगे थे। सुमित को निरंजनी के चरित्र पर शक बना रहता था। जिसके कारण जुलाई 2011 में सुमित पत्नी चैर बच्चे के साथ आगरा लौट आया।

अक्टूबर में राजौरी गार्डन स्थित एक ट्रेवल फर्म में मैनेजर की नौकरी मिलने पर वह पत्नी संग बच्चे के साथ दिल्ली आकर रहने लगा। उसकी बहन भी बच्चे की देख भाल के लिए साथ आई थी। निरंजनी भी मालवीय नगर स्थित एक ट्रेवल एजेंसी में काम करने लगी थी। सुमित ने बताया कि निरंजनी को साउथ अफ्रीका में किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे लगता था कि निरंजनी भारत आकर भी लगातार उस व्यक्ति के संपर्क में बनी हुई है। इस बात पर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। उपायुक्त के अनुसार 29 अक्टूबर को कहासुनी होने पर सुमित ने फ्लैट में ही निरंजनी की हत्या कर दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+