राजनीतिक इच्छा हो तो खुलकर बताए अन्ना: चव्हाण

उन्होंने कहा कि यदि वे सीधे राजनीति में हिस्सा लेंगे, चुनाव में भाग लेंगे तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हालांकि (राजनीति से) बाहर रहकर और रणनीतिक रूप से किसी का समर्थन करना या विरोध करना ऐसा होता नहीं है। कार्यालय में 11 नवंबर को एक साल पूरा करने जा रहे मुख्यमंत्री चव्हाण ने मराठी समाचार चैनल से कहा कि इसके बजाय सार्वजनिक रूप से यह कहिये कि मैं इस इस तरह की पार्टी का समर्थन करता हूं।
इनका या इस तरह के विचारधारा का समर्थन करता हूं। उन्होंने कहा कि एक स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिये। क्या आप चुनाव लडे़गे या चुनावों में (किसी का) समर्थन करेंगे। लेकिन यह एक नकारात्मक रवैया अपनाने का कोई आधार नहीं बनता है कि यदि (जनलोकपाल) विधेयक पास नहीं किया गया तो मैं (कांग्रेस का) विरोध करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications