रांची में नक्सली अभियान की समीक्षा करेंगे चिदंबरम

उन्होंने बताया कि चिदंबरम झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान में लगे राज्य के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से दो अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठके करेंगे।
इन बैठकों में राज्य के नक्सल अभियान की चुनौतियों और कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा होगी। वह एकीकृत कार्रवाई योजना (इंटिग्रेटेड एक्शन प्लान) के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किये गये विकास कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। चिदंबरम खासतौर पर सारंडा के जंगलों में हुए नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे और वहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की तैनाती पर विचार विमर्श करेंगे।
केन्द्र सरकार नयी नीति के तहत नक्सलियों से आजाद कराये इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर वहां विकास कार्यो को बडे़ पैमाने पर किये जाने की योजना पर अमल कर रही है। इसके तहत पहले ही झारखंड में केन्द्रीय बल की दो बटालियन आ चुकी है और अब तीसरी बटालियन के भी आने का इंतजार है। चिदंबरम के साथ यहां केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक के विजय कुमार समेत केन्द्र सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आया हुआ है। चिदंबरम को आज ही दिल्ली वापस जाना है।












Click it and Unblock the Notifications