हरिद्वार : हादसे में मरने वालों की संख्या पहुंची 20, मुआवजे का ऐलान

गौरतलब है कि यह भंयकर हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के आस-पास हुआ। इस महाकुंभ में करीब पांच लाख लोगों के उपस्थित होने की खबर थी। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के शांतिकुंज में यह कुंभ वाला समारोह चल रहा है। गायत्री संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा के जन्मशती पर यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इतने बड़े आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया था, ना तो आम और ना ही खास किसी के लिये विशेष व्यवस्था नहीं की गयी थी। पुलिस जांच में जुटी है उसका कहना है कि भगदड़ मचने से लोग गिर पडे़ और उनका दम घुटने लगा जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है।
हरिद्वार के डीएम सैंथिल पांड्यन ने गायत्री परिवार से अपील की है कि वो गायत्री महायज्ञ का आयोजन 10 तारीख से पहले खत्म कर दें। दरअसल, 10 तारीख को कार्तिक पूर्णिमा है और उस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में पहुंचेंगे, इसलिए यज्ञ पहले खत्म करने की गुजारिश की गई है। उम्मीद है कि यज्ञ आज खत्म कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications