समाज के रक्षक से ही असुरक्षित है महिलांए

ये शिकायतें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से आ रही हैं जबकि राजधानी दिल्ली इस सूची में दूसरे नंबर पर है। दस्तावेजों के अनुसार इस साल 22 सितंबर तक पीडि़त महिलाओं ने आयोग में पुलिस के खिलाफ कुल 2960 शिकायतें दर्ज कराईं जिसमें पुलिस की उदासीनता संबंधी 2546 और पुलिस उत्पीड़न संबंधी 414 मामले शामिल हैं।
इस साल घरेलू हिंसा संबंधी 2830 शिकायतें दर्ज हुई हैं। इससे पहले महिलाओं ने आयोग में पुलिस के खिलाफ वर्ष 2010 में कुल 3430 शिकायतें दर्ज करवाईं। इसी प्रकार वर्ष 2009 में आयोग को पुलिस के खिलाफ 2406 शिकायतें मिलीं। इस मुद्दे पर आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा का कहना है कि अपराधों को लेकर, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में पुलिस की भूमिका काफी अहम मानी जाती है लेकिन इन आंकड़ों से पुलिस की भूमिका पर ही प्रश्नचिह्न लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications