43 जिंदा कारतूंसों संग नागपुर एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस समय युवक एयरपोर्ट पर चेकिंग से गुजर रहा था उस समय उसके पास से ये जिंदा कारतूस बरामद किए गए। जिसके बाद इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नागपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस ने अभी इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है। उसका कहना है कि अभी उस युवक से पूछताछ की जा रही है। जैसे ही कोई अहम जानकारी हासिल होगी फिर इसका खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications