कांग्रेस में बयानबाजी का फैशन चला है: नरेंद्र मोदी

Narendra Modi
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के लाल कृष्‍ण आडवाणी का रथ पहुंचा तो साथ में सारा मीडिया वहां पहुंच गया। कारण था भाजपा में प्रधानमंत्री पद के दो कथित दावेदार एक मंच पर थे। आडवाणी और गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी। खैर मंच पर दोनों के बीच गहरा प्रेम दिखा। उन्‍होंने आडवाणी का स्‍वागत करते हुए भ्रष्‍टाचार का मुद्दा उठाया और कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में बयानबाजी का फैशन चला हुआ है।

मोदी का यह निशाना सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह पर था। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो रात भर यह सोचते हैं कि कल क्‍या बोलना है। उनके पास और कोई काम नहीं। कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी करने में आगे है, कुछ करने का दम नहीं। भ्रष्‍टाचार और काले धन को लेकर बाबा रामदेव, अन्‍ना हजारे और आडवाणी समेत कई लोग देश भर में आवाजें उठा रहे हैं, लेकिन दिल्‍ली में बैठे लोगों को कुछ सुनाई नहीं दे रहा।

मोदी ने कहा कि दिल्‍ली पहले तो सिर्फ गूंगी थी, अब बहरी भी हो गई। यह वार भी कांग्रेस पर ही था। मोदी ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर नियंत्रण स्‍थापित करने में गुजरात सबसे पहला राज्‍य है। सच पूछिए तो भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भाजपा की लड़ाई शुरू हो चुकी है वो भी गुजरात से।

मोदी ने आगे भाजपा और आरएसएस के रिश्‍तों को मजबूत बताते हुए कहा कि यह गठबंधन देश में परिवर्तन लाने में सक्षम है। उन्‍होंने कहा कि यह बात हम नहीं बल्कि स्‍वयं क्रांतिकारी नेता जयप्रकाश नारायण भी मानते थे। एक बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जयप्रकाश जी से कहा था कि आप कहां इन जनसंघ वालों के चक्‍कर में पड़े हैं, तो उन्‍होंने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाये, हम उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। और देखिये आगे चलकर जयप्रकाश को कितनी बड़ी सफलता मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+