कांग्रेस-बसपा मिलकर यूपी में सरकार बनाने की तैयारी में

Kalraj Mishra
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू है। भाजपा ने कहा है कि भ्रष्टाचार के सवाल पर कांग्रेस और बसपा नूराकुश्ती कर रहे हैं, हकीकत यह है कि दोनों पार्टियां मिलकर सरकार बनाने की जुगत में हैं।

भाजपा ने दावा किया कि केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बिना शर्त समर्थन दे रही बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के प्रयास में है। भाजपा के उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस और बसपा गुपचुप तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मिलजुल कर सरकार बनाने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और राज्य में सधा हुआ राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में हुये भ्रष्टाचार को लेकर पत्राचार तथा केन्द्र पोषित योजनाओं में घोटाले के मुद्दे तथा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के प्रदेश के गरीब आदमी की चिंता को ढकोसला करार देते हुये मिश्र ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में हुये घोटालों तथा आम आदमी की चिन्ता होती तो वह बसपा सरकार को बर्खास्त कर निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त करती।

भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की बैशाखी बनी बसपा की सरकार को बर्खास्त करने का साहस कांग्रेस में नही है। बसपा भी इस परोपकार के बदले अपने स्वार्थ सिद्ध कर रही है। समाजवादी पार्टी भी इससे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सपा इससे अछूती नहीं है। यह तीनों दल अन्दर से एकजुट हैं और सकंट में एक दूसरे की मदद करते हैं।

कलराज मिश्र ने कहा कि महंगाई की मार के बीच पेट्रोल के दामों में बढोत्तरी से कराह रही जनता से सपा, बसपा को साफ करना चाहिये कि संसद के शीतकालीन सत्र में यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आता है तो सदन के भीतर वे सरकार के विरोध में मतदान करेंगे या नहीं। कलराज मिश्र ने कहा कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुंदेलखंड में भुखमरी और गरीबी झेल रही जनता को राहत पहुंचाने के नाम जनता की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+